फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A five years old girl raped in Ramnagar in Barabanki.

Barabanki: पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, परिजनों को खेत में गंभीर हालत में मिली, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2023 09:55 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jul 2023 09:55 AM IST
सार

बाराबंकी में एक पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना हुई है। बच्ची की हालत गंभीर है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
A five years old girl raped in Ramnagar in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस और परिजनों को बच्ची सुबह गन्ने के खेत में गंभीर हालत में मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बच्ची और आरोपी अलग-अलग समुदाय से होने के कारण गांव में माहौल गंभीर है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे बच्ची घर के पास ही अचानक लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसका पता नहीं लगा। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस और परिजन दोनों बच्चे को खोजते हुए गांव के बाहर गए तो गन्ने के एक खेत के पास वह गंभीर हालत में पड़ी मिली। पता चला की बच्ची के साथ गांव के एक युवक ने दरिंदगी की है। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र समेत फॉरेंसिक टीम व दो-तीन थानों की पुलिस फोर्स आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ हर्षित चौहान ने बताया कि बच्ची को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजन तहरीर दे रहे हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो भी इस घटना में शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed