{"_id":"6625f24ed48924269e097b54","slug":"a-fire-broke-out-in-ready-made-businessman-s-store-in-sitapur-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: रेडीमेड व्यवसायी के स्टोर में लगी भीषण आग, तीन बाइक संग सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: रेडीमेड व्यवसायी के स्टोर में लगी भीषण आग, तीन बाइक संग सामान जला
Mon, 22 Apr 2024 10:44 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:44 AM IST
सार
सीतापुर के महमूदाबाद मोहल्ला में नई बाजार के एक व्यवसायी के स्टोर में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
स्टोर में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के महमूदाबाद के मोहल्ला नई बाजार स्थित रेडीमेड व्यवसायी जय कुमार जैन के स्टोर में सोमवार सुबह आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर तीन बाइक व स्टोर रूम में रखा रेडीमेड का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर एक दमकल आग बुझाने में जुटी है।
विज्ञापन
इलाके में धुए से लोगों को दिक्कत हो रही है। आबादी के बीच बने इस स्टोर में अभी भी आग की लपटें उठ रही हैं।