फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fine of Rs 50 lakh was imposed, the project's site engineer was suspended, and the services of the consultant were terminated.

Lucknow News: 50 लाख का लगाया जुर्माना, प्रोजेक्ट के साइट इंजीनियर निलंबित, कंसल्टेंट की सेवाएं समाप्त

Sat, 30 May 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 50 lakh was imposed, the project's site engineer was suspended, and the services of the consultant were terminated.
चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरा शेड।
लखनऊ। चारबाग स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर यात्री शेड के ढह जाने के मामले में उत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने निर्माण कार्य करवा रही एग्जीक्यूटिंग एजेंसी (ठेकेदार) पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, आरएलडीए ने प्रोजेक्ट के साइट इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। काम की निगरानी करने वाले प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) के प्रभारी अधिकारी की भी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के इंचार्ज वर्क सुपरवाइजर को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि फिलहाल जो निर्माण कार्य हो रहे हैं, उसकी वजह से हादसा होने की आशंका है, लेकिन असल तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिए तीन उच्चाधिकारियों की एक विशेष कमेटी गठित की गई है, सेफ्टी व इंजीनियरिंग के आला अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

इसलिए हुए हादसा

शुरुआती जांच और महाप्रबंधक के अनुसार चारबाग स्टेशन पर रिडेवलपमेंट का काम कई दिनों से चल रहा था। जब प्लेटफाॅर्म पर क्रेन लाई जा रही थी तो संभवतः क्रेन को जगह देने के लिए शेड के एक या दो हिस्से को हटाया गया था। यहीं पर निगरानी की चूक हुई, जिससे शेड गिर गया।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरा शेड।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरा शेड।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरा शेड।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरा शेड।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed