फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A female university employee accused her colleague of molesting her

Lucknow News: विवि की महिला कर्मचारी का सहकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A female university employee accused her colleague of molesting her
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी ने सहकर्मी गोपाल कुमार पर उनसे अश्लीलता का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला कर्मचारी के मुताबिक बीते मई माह से गोपाल उन्हें आए दिन व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेज रहा था। उनका नाम लेकर अश्लील बातें व इशारे करता था। इतना ही नहीं, शराब पीकर कई बार झगड़ा करता था और अश्लील गाने गाता था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह विरोध करती तो आरोपी उनसे गाली-गलौज और अभद्रता करने लगता। इस कारण वह मानसिक रूप से प्रताड़ित होने लगीं। पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने आरोपी की शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो कार्रवाई के बजाय उल्टा उनका पांच जून को ट्रांसफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा शिशिर कुमार सिंह कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद कर्मचारी को चेतावनी दी गई थी, मामले की जांच आईसीसी को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस में एफआईआर की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. वीके शर्मा डीएसडब्ल्यू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed