{"_id":"64d1fd6e59c046882f003817","slug":"a-father-shoots-his-son-in-gosaiganj-in-ayodhya-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पिता ने पुत्र को गोली मारकर किया घायल, जबड़े में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पिता ने पुत्र को गोली मारकर किया घायल, जबड़े में लगी गोली
Tue, 08 Aug 2023 02:01 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:01 PM IST
सार
अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अयोध्या जिले के थाना गोसाईगंज अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की भोर करीब तीन बजे पिता ने अवैध तमंचे से पुत्र को गोली मार दी। गोली उसके जबड़े पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के पीछे का कारण पिता द्वारा बेटी से अवैध संबंध बनाने के प्रयास सामने आ रहा है। घायल बेटा इसको लेकर अपने पिता का विरोध कर रहा था।
मंगलवार सुबह इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद पिता ने पुत्र पर तमंचे से दो फायर कर दिए। घटना के बाद से पिता गांव छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन