फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A father saved his daughter from a leopard in bahraich.

बहराइच: बेटी को बचाने के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से भिड़ा रहा पिता, बचा ली जान

Fri, 06 Mar 2020 08:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
A father saved his daughter from a leopard in bahraich.
तेंदुए के हमले से घायल हुई बच्ची। - फोटो : amar ujala

बहराइच जिले के सुजौली रेंज के रमपुरवा बनकटी गांव में गुरुवार शाम को दीवार फांदकर एक तेंदुआ घर में घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने बरामदे में खेल रही बालिका पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर दौड़े पिता ने 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर पुत्री को छुड़ा लिया। इसके बाद सभी ने हांका लगाया तो तेंदुआ जंगल की ओर चला गया।

विज्ञापन


हमले में घायल बालिका को परिवारीजन पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे सीएचसी मोतीपुर में रेफर किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा का बनकटी गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी मुकेश के घर में महिलाएं गुरुवार शाम को खाना बना रही थीं। इसी दौरान दीवार फांदकर एक तेंदुआ घर में घुस गया। तेंदुए ने आंगन में खेल रही प्रियांशी (7) पर हमला कर दिया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिवारीजन व बालिका का पिता मुकेश भी मौके पर पहुंचा। बेटी को तेंदुए से बचाने के लिए मुकेश ने 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हांका लगाने पर जंगल की तरफ भाग गया

इस दौरान अन्य ग्रामीणों के हांका लगाने व मशाल जलाने पर तेंदुआ बालिका को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले में प्रियांशी के सिर व चेहरे पर जख्म बन गए। परिवार के लोगों ने बालिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया, यहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया।

तेंदुए के हमले की जानकारी ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दी। वन क्षेत्राधिकारी एमएन यादव, वन दरोगा शशिभूषण, वन रक्षक पवन शुक्ला, अंगद प्रसाद मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुए के हमले में बालिका घायल हुई है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ग्रामीण सतर्क रहें। प्रार्थना पत्र मिलने पर पीड़ितों को आर्थिक मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed