फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A family came to self immolation in front of UP vidhansabha in Lucknow.

Lucknow: यूपी विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचा परिवार, पुलिस ने रोका, दो लीटर पेट्रोल बरामद

Thu, 03 Oct 2024 02:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Oct 2024 02:33 PM IST
सार

पूछताछ में पीलीभीत में पीसलपुर के जोगीठेर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बेटे की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया। उनका आरोप है कि वह जब मामले की शिकायत करने पीसलपुर थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन
A family came to self immolation in front of UP vidhansabha in Lucknow.
आत्मदाह करने पहुंचा परिवार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानभवन के बाहर बृहस्पतिवार को आत्मदाह के लिए पीलीभीत से एक परिवार के पांच लोग पहुंचे। गनीमत रही कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने समय से पहले उन्हें रोक लिया और हिरासत में लेकर अपने साथ हजरतगंज थाने ले गई। परिवार ने पीलीभीत पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक पूछताछ में पीलीभीत में पीसलपुर के जोगीठेर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बेटे की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया। उनका आरोप है कि वह जब मामले की शिकायत करने पीसलपुर थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गांधी जयंती: प्रदेश में शुरू हुआ जीरो पॉवर्टी अभियान, हर गांव में चिह्नित किए जाएंगे सबसे निर्धन 10 से 25 परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन, बोले - लद्दाख का मामला सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे सरकार


निराश होने पर कृष्ण कुमार बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे पत्नी माया देवी, बेटा पंकज, प्रमोद व बेटी स्वाति के साथ विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि विधान भवन के पास तैनात पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध लगने पर परिवार को पकड़ लिया था। इनके पास से दो लीटर पेट्रोल मिला है। फिलहाल परिवार से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed