फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a fake man viral womens edited image in lucknow

लखनऊ: इलाज के लिए तांत्रिक के पास गई युवती की ली धोखे से फोटो, एडिट करके किया वायरल

Sat, 01 Jul 2023 07:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, लखनऊ
अमर उजाला संवाद, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Jul 2023 07:26 PM IST
सार

लखनऊ में बीमारी को ठीक करने के नाम पर एक तांत्रिक ने युवती की फोटो ली। बाद में उस फोटो को ऑनलाइन एप के जरिए एडिट करके वायरल कर दी। 

विज्ञापन
a fake man viral womens edited image in lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाली एक युवती से उसकी बीमार मां के इलाज के नाम पर तांत्रिक बिल्डर ने पहले तो दोस्ती की और फिर धोखे से युवती की फोटो हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने फोटो ऑनलाइन एडिट कर उसको अश्लील बना कर युवती पर साथ रहने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने युवती की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। 

विज्ञापन


युवती ने इस संबंध में शुक्रवार को आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया है। आलमबाग इलाके में एक युवती अपनी मां के साथ रहती है। युवती के अनुसार पिता की मौत हो चुकी है और मां भी बीमार रहती हैं। युवती के मुताबिक मां को लेकर एक दिन बड़ा बरहा निवासी बिल्डर व तांत्रिक सुरेंद्र सिंह उर्फ टोनी के बारे में पता चला। वह वास्तुदोष ठीक करने का दावा करता है।
विज्ञापन


 युवती ने उससे मुलाकात कर अपनी दिक्कत बताई। आरोपी ने युवती से घर दिखाने के लिए कहा। जून 2022 में सुरेंद्र सिंह वास्तु दोष ठीक करने के बहाने से युवती के घर पहुंच गया। आरोपी ने सहानुभूति जताते हुए परेशानी दूर करने का विश्वास दिला कर युवती की मां का विश्वास हासिल कर लिया। जिसका फायदा उठाते हुए वह अक्सर घर आने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी से मुंबई में संबंध होने की बात कहते हुए म्यूजिक वीडियो में काम दिलाने की बात कही। युवती ने मना कर दिया। एक दिन सुरेंद्र मुलाकात के बहाने से युवती के घर आया। उस वक्त युवती की मां भी थी। सुरेंद्र ने युवती से अकेले में बात करने के लिए कहा। युवती उसको बातचीत के लिए किनारे ले गई तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। 


विरोध करने पर आरोपी ने युवती की फोटो को वायरल करने की धमकी दी। सुरेंद्र की यह बात सुन कर युवती डर गई। उसने आरोपी से दूरी बना शुरू कर दिया। इसके बाद ही आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दी। आरोपी की हरकतों से परेशान युवती ने शुक्रवार को आलमबाग थाने में सुरेंद्र सिंह उर्फ टोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed