फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a fake doctor raped a girl in khargupur in gonda.

Gonda: नींद का इंजेक्शन देकर झोलाछाप ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर खुले कई पुराने राज

Thu, 27 Oct 2022 07:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, खरगूपुर(गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरगूपुर(गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Oct 2022 07:01 PM IST
सार

दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर पुलिस झोलाछाप डॉक्टर के घर पहुंची। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
a fake doctor raped a girl in khargupur in gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गोंडा जिले के विशुनापुर कस्बे में एक झोलाछाप ने इलाज कराने आई महिला को नींद का इंजेक्शन देकर उससे दुष्कर्म किया। इसी बीच किसी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते कस्बे में लोग आक्रोशित हो उठे। मामले को संज्ञान में लेकर सीओ सिटी झोलाछाप के घर पहुंचे, तब तक वह पूरे परिवार के साथ फरार हो चुका था। पीड़िता ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। वहीं, विशेष समुदाय का आरोपी होने के कारण एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना खरगूपुर क्षेत्र के विशुनापुर कस्बे का रहने वाला झोलाछाप अजमल शेख अपने घर में क्लीनिक चलाता था। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दूसरे समुदाय की महिला 25 अक्तूबर की सुबह 11 बजे अजमल की क्लीनिक पर इलाज कराने गई थी। झोलाछाप ने महिला को पहले नींद का इंजेक्शन दिया, इसके बाद नींद की टैबलेट भी खिला दी। महिला के बेहोश होते ही उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कस्बे के लोग आक्रोशित हो उठे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह झोलाछाप के घर पहुंचे। मगर वह परिवार के संग फरार हो चुका था। पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। झोलाछाप अजमल उसका पारिवारिक डॉक्टर था। वर्षों से उसके परिवार के लोग इलाज कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अजमल उसकी पत्नी के साथ पहले भी दुष्कर्म कर चुका है लेकिन लोकलाज के कारण नहीं बताया था। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर झोलाछाप अजमल शेख के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


20 साल से नहीं हुई झोलाछाप पर कार्रवाई
- खरगूपुर के विशुनापुर कस्बे में 20 साल से झोलाछाप अजमल शेख क्नीनिक चला रहा है। मगर स्वास्थ्य महकमा झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई करने से बचता रहा है। इसका फायदा उठाकर इलाज के बहाने महिलाओं से दुष्कर्म करता रहा। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमा नहीं जागा। अभी तक स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी न झोलाछाप का क्लीनिक सीज किए और न ही कोई कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed