फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fake CISF arrested on Lucknow airport.

सुरक्षा में चूक: एयरपोर्ट परिसर में घूमता मिला फर्जी दरोगा, गांव वालों को रौब दिखाने के लिए ले रहा था सेल्फी

Sun, 08 Oct 2023 03:58 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

युवक ने पूछताछ में खुद को 2022 बैच का दरोगा बताया और जब सख्ती की गई तो सच उगला। युवक गांव वालों पर रौब दिखाने के लिए वर्दी में सेल्फी ले रहा था।

विज्ञापन
A fake CISF arrested on Lucknow airport.
फर्जी दरोगा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। एक युवक सीआईएसफ की वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा बनकर एयरपोर्ट परिसर में दाखिल हो गया। काफी देर तक घूमता रहा। उसके साथ एक दो अन्य युवक भी थे। कुछ देर बाद सुरक्षाकर्मियों को संदिग्धता हुई तो उसको पकड़ लिया।

विज्ञापन


पूछताछ की तो उसने बताया कि वह 2022 बैच का दरोगा है। और गहनता से पूछताछ की तो जवाब नहीं दे सका। सख्ती करने पर बताया कि वह सेना में भर्ती होना चाहता था। वह इंटरमीडिएट पास है। इसलिए गांव वालों व दोस्तों को अर्दब में लेने के लिए बताया था कि सीआईएसएफ में भर्ती हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वर्ल्ड कप 2023 की यादगार शुरुआत के बाद लखनऊ पहुंची दक्षिण अफ्रीका, रिलैक्स नजर आए खिलाड़ी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के पहले होगा अक्षत पूजन अनुष्ठान, पूजित अक्षत को पांच लाख गांवों तक ले जाने की तैयारी


सरोजनीनगर इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि के मुताबिक, आरोपी की पहचान हरदोई निवासी सचिन राठौर (22) के रूप में हुई। एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के परिजनों को भी जानकारी देकर बुलाया गया है। मोबाइल कब्जे में लिया गया है। सचिन के पिता सब्जी बेचते हैं। उसने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में पहुंचने के बाद उसने कई सेल्फी व अन्य फोटो खींची। गांव में उन लोगों को ये फोटो भेजीं, जिससे परिजनों का विवाद चलता है।

ताकि भरोसा हो जाए कि वह दरोगा है
इंस्पेक्टर ने बताया कि सचिन के साथ उसके दो तीन दोस्त भी थे। उनसे भी पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि वह उन लोगों को इसलिए वहां लेकर आया है, जिससे उनको भरोसा हो जाए कि ये सच में सीआईएसएफ में भर्ती हो गया है। अन्य जांच एजेंसियों के अफसर भी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed