फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A dumpar hits a durga pooja pandaal in Amethi.

Amethi News: अनियंत्रित डंपर ने दुर्गा पूजा पंडाल में मारी टक्कर, प्रतिमा खंडित, पंडाल टूटा

Wed, 05 Oct 2022 04:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Oct 2022 04:31 PM IST
सार

अमेठी में एक अनियंत्रित डंपर ने पूजा पंडाल में टक्कर मार दी। घटना में देवी की प्रतिमा खंडित हो गई और पंडाल टूट गया।

विज्ञापन
A dumpar hits a durga pooja pandaal in Amethi.
घटना के बाद पंडाल फिर से तैयार किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी शहर के सगरा तिराहा स्थित अंबे माता पूजा समिति के पंडाल में बुधवार भोर चार बजे के करीब एक डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद पंडाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और देवी प्रतिमा भी खंडित हो गई। घटना के बाद पदाधिकारियों में आक्रोश छा गया। पदाधिकारी खंडित देवी प्रतिमा का विसर्जन कर फिर से नया पंडाल तैयार कर उसमें देवी प्रतिमा की स्थापना की कवायद में जुटे हैं।

विज्ञापन


शहर के सगरा तिराहे पर अंबे माता पूजा समिति की ओर से देवी पंडाल सजाया गया है। बुधवार करीब चार बजे गौरीगंज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने अंबे माता पूजा समिति के पंडाल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बंपर चालक भागने की फिराक में था। आसपास के लोगों ने आगे से घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और चालक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Sultanpur: आज ही छुट्टी पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BKU: भाकियू 26 नवंबर को लखनऊ में करेगी महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा, राजभवन पर देंगे धरना


घटना में अंबे माता पूजा समिति का पंडाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो देवी प्रतिमा खंडित हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश आ गया। पदाधिकारियों ने खंडित देवी प्रतिमा का विसर्जन कराया। उसके बाद नया पंडाल तैयार करने की कवायद शुरू कर दी। पंडाल में स्थापित करने के लिए नई देवी प्रतिमा तत्काल लाई गई।

अंबे माता पूजा समिति के मुख्य संरक्षक राजेश कुमार अग्रहरि, संरक्षक हरिकेश श्रीवास्तव, समरथ सिंह व अध्यक्ष राजेश गुप्ता और महामंत्री अनिल पांडेय हैं। घटना को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संरक्षक हरिकेश श्रीवास्तव ने बताया कि लापरवाही से डंपर चालक ने पंडाल में टक्कर मार दी।

इसके चलते करीब ढाई लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि डंपर और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed