{"_id":"677144d1f772051a4e0490b6","slug":"a-dalit-woman-killed-in-fatehpur-kotwali-in-barabanki-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा, प्यार और कत्ल: संबंध टूटने पर दलित विधवा की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने 10 घंटे में सुलझाई गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा, प्यार और कत्ल: संबंध टूटने पर दलित विधवा की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने 10 घंटे में सुलझाई गुत्थी
Sun, 29 Dec 2024 06:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Dec 2024 06:26 PM IST
सार
बाराबंकी की फतेहपुर कोतवाली में एक दलित महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका खून से सना शव खेत में बरामद हुआ है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के लहसी गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक दलित विधवा महिला का खून से सना शव खेत में मिला जिसका गला तेज धारदार हथियार से रेता गया था। इस सनसनीखेज हत्या का कारण पैसे और टूटे संबंध निकले। पुलिस ने महज 10 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए गांव के ही सर्वेश वर्मा को गिरफ्तार किया जिसने हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई।
विज्ञापन
पैसा, अपमान और गुस्से का भयानक अंजाम
गांव की मीना कुमारी (35), जो तीन बच्चों की मां और विधवा थी का आरोपी सर्वेश वर्मा से करीबी रिश्ता था। दोनों के बीच फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। इस दौरान मीना ने सर्वेश से हजारों रुपये उधार लिए लेकिन कुछ दिनों पहले मीना ने उससे सभी रिश्ते तोड़कर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और गांव में उसकी बुराई भी करने लगी। इस अपमान से गुस्साए सर्वेश ने मीना को खत्म करने की योजना बना डाली।
विज्ञापन
खेत में मिला था खून से सना शव
शनिवार दोपहर मीना शौच के लिए कहकर घर से निकली थी। जब वह देर तक नहीं लौटी तो उसका देवर राजू उसे ढूंढने निकला। करीब 400 मीटर दूर राम मनोहर के आलू के खेत में मीना का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन