फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A crow caused power outage in 300 houses in Gomti Nagar

Lucknow News: गोमतीनगर में कौए ने गुल की 300 घराें की बिजली

Mon, 19 May 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A crow caused power outage in 300 houses in Gomti Nagar
लखनऊ। गोमतीनगर में रविवार शाम को उस समय 300 घराें की बिजली गुल हो गई, जब एक कौआ मुंह में लोहे का तार दबाकर उड़ने के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। कौए की मौके पर मौत हो गई, लेकिन 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। यह घटना विवेक खंड तीन में शाम करीब छह बजे हुई और बिजली सात बजे सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


तकनीकी कारण से तार टूट गया था, जिसको सही करने एवं पेटी फ्यूज बांधने में एक घंटे का समय लगा। अमीनाबाद के गुलमर्ग फीडर का एक सर्किट एबीसी सुबह 11 बजे जल गया, जिससे करीब 40 घरों का बिजली-पानी ठप रहा। एक्सईएन सुशील कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा समय से उपकेंद्र पर सूचना न दिए जाने के कारण जली एबीसी सर्किट को बदलने में समय लग गया।
विज्ञापन


आलमबाग के चंदरनगर में शाम को गुरुद्वारा के पास 1000 केवीए ट्रांसफार्मर के पास में आग लग गई, जिससे करीब 15 मिनट बाजार अंधेरे में रहा। इसी प्रकार फैजुल्लागंज, निगाेंहा में 33 केवी लाइन में फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हुई। निगोंहा में उपभोक्ताओं को ज्यादा देर तक संकट का सामना करना पड़ा। शिवनगर खदरा, नीलमथा, हिंदनगर, मीरखनगर, शिवमनगर इंद्रलोक, जानकीपुरम, विकासनगर, इंदिरानगर, राजाजीपुरम, आशियाना, चौक, नादान महल रोड एवं हुसैनगंज क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति में कई राउंड व्यवधान आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed