{"_id":"66ffadfad815f0f52000f746","slug":"a-cow-smuggler-got-injured-in-an-police-encounter-in-malihabad-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मलिहाबाद में पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मलिहाबाद में पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Fri, 04 Oct 2024 04:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:02 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में बृहस्पतिवार देर रात पुलिस टीम की गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश इश्तियाक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मलिहाबाद इलाके में बृहस्पतिवार देर रात गोकशी करने वालों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि तीन भाग निकले। घायल हुआ बदमाश हरदोई निवासी इश्तियाक है।
विज्ञापन
देर रात बड़ी गढ़ी गांव में गोकशी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर गोकशी करने के लिए आए बदमाशो ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस की टीम की जवाबी कार्रवाई में संडीला थाना निवासी बदमाश इश्तियाक के पैर में गोली लगी है जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुऐ फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने इश्तियाक के पास से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस और वैगन आर कार सहित गोकशी करने के लिए लाए हुए औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन