{"_id":"6a39a4378465a004b609f049","slug":"a-court-of-devotion-will-be-set-up-on-the-eighth-and-final-bada-mangal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1795956-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आठवें और आखिरी बड़े मंगल पर सजेगा भक्ति का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आठवें और आखिरी बड़े मंगल पर सजेगा भक्ति का दरबार
विज्ञापन
आठवें और आखिरी बड़े मंगल पर सजेगा भक्ति का दरबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ज्येष्ठ माह का आखिरी और वर्ष 2026 का आठवां बड़ा मंगल मंगलवार को श्रद्धा, सेवा और भक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। दुर्लभ संयोग के चलते इस बार ज्येष्ठ माह में आठ बड़े मंगल पड़ने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आखिरी बड़े मंगल पर राजधानी के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भक्ति का दरबार सजने को तैयार है। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
हनुमंत धाम के महंत रामसेवक दास ने बताया कि पहले और आखिरी बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रहती है। ऐसे में दर्शन-पूजन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हनुमान सेतु स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, लेटे हुए हनुमान मंदिर, अलीगंज के पुराने और नए हनुमान मंदिर तथा कैसरबाग स्थित हनुमंत धाम में सोमवार शाम से ही सजावट शुरू हो गई। मंगलवार सुबह से मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और विशेष पूजन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
बड़े मंगल के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में भंडारों का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं और राहगीरों को शर्बत, पूड़ी-सब्जी, बूंदी के लड्डू, दही बड़े सहित अन्य प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस बार ज्येष्ठ माह में पड़े आठ बड़े मंगल
इस वर्ष अधिकमास के दुर्लभ संयोग के कारण ज्येष्ठ माह में सामान्य चार के बजाय कुल आठ बड़े मंगल पड़े। इसी वजह से पूरे माह राजधानी में बड़े मंगल के आयोजनों को लेकर विशेष उत्साह और धार्मिक उल्लास बना रहा।