फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple died after get drowned in Sarayu lake in Bahraich.

बहराइच: घरेलू कलह से परेशान पति-पत्नी ने नहर में कूदकर दी जान, अनाथ हुए दो बच्चे; मचा कोहराम

Thu, 20 Mar 2025 07:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Mar 2025 07:23 AM IST
सार

बहराइच की कोतवाली नानपारा क्षेत्र में एक पति-पत्नी ने पिता से विवाद होने के बाद नहर में छलांग लगा दी। दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
A couple died after get drowned in Sarayu lake in Bahraich.
घटना के बाद घर में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्राम पंचायत बड़गांव में मंगलवार की शाम पति-पत्नी ने नहर में कूद कर जान दे दी। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। बुधवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह का मामला लग रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। मां-बाप के एक साथ जान देने से उनका पांच साल का पुत्र शेरू व पांच माह मासूम वीरू अनाथ हो गए हैं।

विज्ञापन


बड़ागांव निवासी अरविंद कुमार (35) का मंगलवार की शाम पत्नी लक्ष्मी (32) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घंटों चला विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आत्महत्या करने तक की धमकी दे दी। इसके बावजूद दोनों के बीच झगड़ा खत्म नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच रात लगभग नौ बजे तक विवाद चलता रहा। इसके बाद गुस्से में अरविंद आत्महत्या की बात कहते हुए गांव के पास से गुजरी सरयू नहर के पास पहुंच गया। पति का पीछा करते हुए पत्नी लक्ष्मी भी वहां पहुंची।
विज्ञापन


नहर पुल पर दोनों में एक बार फिर कहासुनी हुई और दोनों ने नहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना अरविंद के पिता रघुराज ने पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह दोनों के शव घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर उतराते मिले। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया
मृतक दंपति अरविंद व लक्ष्मी के दो पुत्र थे। बड़ा बेटा मिथिलेश उर्फ शेरू (05) वर्ष व वीरू मात्र 05 माह का है। मां-बाप की मौत से जहां दोनों मासूम अनाथ हो गए। मां-बाप का साया सिर से उठ जाने के कारण शेरू जहां बिलख रहा था वहीं वीरू को तो इसका अहसास तक नहीं था कि उसके सिर से मां-बाप का साया उठ गया है।


मां-बाप के साथ भोजन करने से नाराज थी पत्नी
अरविंद व लक्ष्मी की मौत के बाद कुछ ग्रामीणों का कहना है, कि अरविंद मां-बाप से अलग रहता है। पत्नी के मायके जाने पर अरविंद मां-बाप के साथ खाना खाने लगा था। मंगलवार को पत्नी के घर आने पर जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर पति पत्नी दोनों में विवाद होने लगा, जो इतना बढ़ा कि दोनों ने नहर में छलांग लगा कर जान तक दे दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed