{"_id":"63cce4d2aadac242ba0d2fd0","slug":"a-couple-commits-suicide-in-laharpur-kotwali-in-sitapur-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: शादी के लिए राजी नहीं थे परिजन, बबूल के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: शादी के लिए राजी नहीं थे परिजन, बबूल के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
Sun, 22 Jan 2023 04:49 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Jan 2023 04:49 PM IST
सार
सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली में एक प्रेमी युगल ने बबूल के पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वो आपस में प्रेम करते थे पर बिरादरी अलग होने परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दारापुर गांव में प्रेमी युगल ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बबूल के पेड़ पर दो अलग-अलग रस्सियों में लटकते मिले।
विज्ञापन
दारापुर निवासी अंकुल (20) पुत्र विनोद भार्गव का प्रेम प्रसंग गांव निवासी कांति (20) पुत्री विनोद के साथ पिछले कई वर्ष से चल रहा था। बिरादरी अलग होने के कारण दोनों के बीच परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी से परेशान होकर दोनों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
रविवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने अंकुल के घर के पास ही एक बबूल के पेड़ पर दोनों के शव फंदे पर लटकते देखे। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सुजीत दुबे ने बताया कि प्रकरण की जानकारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला ही लग रहा है।
विज्ञापन