Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला युवक का शव
रायबरेली के लालगंज में एक दंपती ने संदिग्ध हालत में आत्महत्या कर ली। महिला ने फांसी लगाई तो युवक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर गांव में बुधवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि 13 वर्ष पहले दोनों ने गांव में ही प्रेम विवाह किया था।
बुधवार की देर रात को बउवा (30) पत्नी अनिल पासवान ने घर में पंखे की हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। मृतका के भाई राहुल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सुबह करीब 7:15 बजे मृतका के पति अनिल का शव मुबारकपुर गांव के रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर 120/7 के निकट क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।
मृतक के भाई पवन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां नित्या (5) और अंशिका (2) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.