Amethi News: सीआरपीएफ सेंटर में कांस्टेबल माली को संदिग्ध हालात में लगी गोली, मौत
कांस्टेबल के साथी की सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली मारने की चर्चा है। डीआईजी का कहना है कि कांस्टेबल मॉली ने साथी की रायफल से गोली मारकर सुसाइड किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगंज क्षेत्र के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ सेंटर में मंगलवार की शाम कांस्टेबल माली को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सीआरपीएफ के अफसरों का कहना है कि जवान ने साथी की राइफल से खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया है।
सीआरपीएफ सेंटर में त्रिपुरा वेस्ट के अगरतला निवासी सुशांत कुमार शील (36) पुत्र प्रदीप कुमार शील बतौर कांस्टेबल माली तैनात था। मंगलवार की शाम उसे संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
घटना को लेकर सीआरपीएफ सेंटर के डीआईजी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुशांत कुमार शील यहां 2021 से कांस्टेबल माली पद पर तैनात था। मंगलवार की शाम उसने अपने एक साथी की सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर सुसाइड किया है। सुसाइड करने के कारणों की पुलिस जांच करेगी। साथ ही विभाग द्वारा भी मामले की जांच की जाएगी।
एसओ अजयेंद्र पटेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक सुसाइड का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजन यहां नहीं रहते हैं। परिजनों के आने पर यदि कोई तहरीर आती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.