फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A committee will be formed to prevent dogs attacke in state.

UP News: कुत्तों के काटने की घटनाओं से निपटने के लिए बनेगी स्थायी रणनीति, एक्शन में नगर विकास विभाग

Wed, 31 May 2023 11:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 May 2023 11:42 AM IST
सार

कुत्तों के काटने की घटनाओं से निपटने के लिए एक स्थायी समिति का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मासिक आंकड़ा भी तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
A committee will be formed to prevent dogs attacke in state.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कुत्तों के काटने से निपटने के लिए नगर विकास विभाग स्थायी रणनीति बनाएगा। इस मुद्दे को लेकर हुई बैठक में तय हुआ कि स्वास्थ्य विभाग से तालमेल करके कुत्तों के हिंसक व्यवहार से निपटने का समाधान तलाशा जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से कहा जाएगा कि जो भी व्यक्ति कुत्ते के काटने के बाद इंजेक्शन लगवाने आए, उसका रिकॉर्ड तैयार किया जाए। यह आंकड़ा मासिक तौर पर शहरी निकायों और शासन के साथ साझा किया जाए। इससे पता चल सकेगा कि कुत्तों के काटने की घटनाएं कहां बढ़ रही हैं। कितने मामले किस तरह के जानवरों में आ रहे हैं। इसके आधार पर आगे की नीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईपीएस विजय कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी ने दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जांघों के बीच दबाकर ले जा रहे थे पौने चार-चार किलो सोना, कस्टम ने ऐसे दबोचे, अंडरवियर...


लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां कुल मिलाकर तीन पेट शॉप पंजीकृत हैं। इन शॉप पर कुत्तों से संबंधित उपकरण व खाद्य पदार्थों की बिक्री होनी चाहिए लेकिन ये अवैध संचालित ब्रीडिंग सेंटर्स से जुड़े हैं और चोरी-छुपे कुत्तों की बिक्री में लिप्त हैं।

प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि अवैध दुकानों पर कार्रवाई और गैर पंजीकृत ब्रीडिंग सेंटर्स पर एफआईआर दर्ज की जाए। बैठक में निर्देश दिया गया कि बंध्याकरण में निकाले गए अंगों की पुष्टि ऑर्गन काउंट कमिटी करेगी। इसमें भ्रष्टाचार होने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए।

एबीसी सेंटर्स में नहीं होगा कुत्तों का इलाज
बैठक में साफ कर दिया गया है कि एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर पर घायल व बीमार कुत्तों का इलाज नहीं किया जाएगा। यह सेंटर केवल क्रूर और हिंसक पशुओं के इलाज के लिए हैं। कुत्तों का इलाज पशु चिकित्सा केंद्र में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed