{"_id":"ed38ae6566310c45232eb55ad3857640","slug":"a-cleaner-drives-car-in-priyanka-vadra-fleet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की सुरक्षा में बड़ी चूक, सफाईकर्मी से चलवाई गाड़ी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका की सुरक्षा में बड़ी चूक, सफाईकर्मी से चलवाई गाड़ी!
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Sun, 18 Jan 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
वीआईपी ड्यूटी में कुछ अफसर क्या हैरतअंगेज कारनामे करते हैं इसकी एक ताजा मिसाल प्रियंका वाड्रा के दौरे में देखने को मिली।
विज्ञापन
ऊंचाहार व रोहनियां के बीडीओ की मनमानी दिखाते हुए गांवों में साफ-सफाई के लिए तैनात एक सफाई कर्मचारी से प्रियंका की फ्लीट में सरकारी गाड़ी चलवा दी।
उन्होंने बाकायदा आदेश जारी करके कर्मचारी से यह काम कराया गया। सफाईकर्मी ने भी फ्लीट में मनमाने तरीके से गाड़ी चलाकर एक दूसरे वाहन को टक्कर मार दी थी।
मामला उच्चाधिकारियों की जानकारी में आने के बाद बीडीओ को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि शुक्रवार को यह मामला सामने आने के बाद इसे दबा दिया गया था।
डीपीआरओ डॉ. संजय सिंह का कहना है कि ऊंचाहार व रोहनियां के बीडीओ द्वारा सफाई कर्मी को सरकारी गाड़ी चलवाने के लिए आदेश जारी करने का अधिकार नहीं है। इस संबंध में उन्हें डीडीओ की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
सफाईकर्मी से भी जवाब मांगा गया है। अनट्रेंड चालक से फ्लीट में बड़ा हादसा हो सकता था।