{"_id":"672b1e72810a0530fe00d75b","slug":"a-city-bus-trampled-a-man-near-bapu-bhawan-in-lucknow-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बापू भवन के पास दर्दनाक हादसा, टक्कर मारने के बाद युवक के सिर पर चढ़ गया बस का पहिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बापू भवन के पास दर्दनाक हादसा, टक्कर मारने के बाद युवक के सिर पर चढ़ गया बस का पहिया, मौत
Wed, 06 Nov 2024 01:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:14 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के बापू भवन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सिटी बस से दुर्घटना के बाद एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सिटी बस का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में बापू भवन के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सिटी बस की टक्कर से हुआ था। वजीर हसन रोड निवासी संदीप गुप्ता किसी काम से घर से निकले थे। बापू भवन के पास तेज रफ्तार सिटी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप सड़क पर गिर गए। इस बीच बस का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। बस में सवारी भी थी। बस में सवार लोग गाड़ी से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली: इस बार राहुल ने गिनाईं सिस्टम की खामियां, कराया मुख्य विपक्षी नेता होने का एहसास, दिए ये संकेत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: जमीनों की खरीद में कथित गड़बड़ियों को मुद्दा बनाएगी सपा, इन चुनावों को 2027 का सेमीफाइनल मान रही है पार्टी
पुलिस का कहना है कि बस चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। सिटी बस सिटी बस रूट नंबर 201 पर चलती थी, जो गोमतीनगर से चारबाग की ओर जा रही थी। पुलिस ने संदीप के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी है।