{"_id":"64a2760c90db4271140ef473","slug":"a-child-kidnapped-in-barabanki-while-going-to-school-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: स्कूल जा रहे छात्र का कार सवारों ने रास्ते से किया अपहरण, भाई ने दी परिजनों को सूचना, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: स्कूल जा रहे छात्र का कार सवारों ने रास्ते से किया अपहरण, भाई ने दी परिजनों को सूचना, मचा हड़कंप
Mon, 03 Jul 2023 12:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:47 PM IST
सार
बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक छात्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना से हड़कंप मच गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गुमशुदा छात्र शुभम पटेल व छानबीन करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके में सोमवार की सुबह स्कूल जा रहे एक कक्षा आठ के छात्र का मारुति वैन सवार कुछ लोग अपहरण कर ले गए। मौके पर मौजूद छात्र के भाई ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर घटनाक्रम से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले में शहर कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल छात्र का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के दुलार पुरवा निवासी विनोद कुमार वर्मा का परिवार शहर के विधायक कॉलोनी स्थित ग्रीन डिवाइन सिटी में रह रहा है। इनके पुत्र शुभम पटेल (14) और हर्षित पटेल (12) शहर के शुक्लई स्थित श्री साईं इंटर कॉलेज में कक्षा आठ और कक्षा सात के छात्र हैं। सोमवार की सुबह दोनों भाई स्कूल जाने के लिए साइकिल से घर से निकले थे। रास्ते में नहर मार्ग पर छात्र शुभम पटेल लघुशंका करने के लिए रुका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ बन रहा तस्करी के सोने की सबसे बड़ी मंडी, रोजाना हो रही 15 करोड़ की खपत
ये भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा की तैयारी: प्रमुख सचिव गृह ने की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी गाज, अफसरों के अवकाश पर रोक
विज्ञापन
जैसे ही वह वापस लौटा उसे मारुति वैन सवार कुछ अपहरणकर्ताओं ने पकड़कर कार में खींच लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शुभम के भाई हर्षित पटेल ने विधायक कॉलोनी स्थित अपने आवास पर जाकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग सबसे पहले स्कूल पहुंचे और पूरे प्रकरण से अवगत कराया और सूचना पुलिस को दी।
अपहरण की सूचना लगते ही हरकत में आई पुलिस ने स्कूल से लेकर छात्र के घर तक छानबीन की। इसके साथ ही जिले भर में चेकिंग अभियान शुरू कराया गया लेकिन अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटना के खुलासे एवं छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए शहर कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस टीम को लगाया है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि छानबीन की जा रही है, अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।