घर के बाहर खेल रहे मासूम को बेकाबू लोडर ने रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद में सोमवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा चार साल का बच्चा टेंट हाउस के बेकाबू लोडर के नीचे आ गया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गांव वालों ने प्रदर्शन किया। किसी तरह पुलिस वालों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
एसओ मलिहाबाद के मुताबिक, गांव तेहलामऊ निवासी किसान श्रीपाल का बेटा अभिषेक (4) पड़ोस के कुछ बच्चों संग सुबह से ही घर के बाहर खेल रहा था।
कुछ देर तक तो उसकी मांग राम कुमारी निगरानी करती रही लेकिन फिर वह खाना बनाने में व्यस्त हो गई। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अतीक लोडर में टेंट हाउस का सामान लादकर वहां से गुजरा। उसने लापरवाही से गाड़ी रफ्तार में चलाते हुए वहां से गुजरा तभी अभिषेक लोडर की चपेट में आ गया।
गांव वालों के साथ मिलकर दी दबिश
दुर्घटना होते ही आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े। हादसे के बाद चालक अतीक भाग निकला। सूचना मिलते ही वहां पर पुलिस कर्मी भी पहुंच गए।
गांव वालों ने तत्काल मुकदमा दर्ज करके चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि एक घंटे की मशक्कत के बाद गांव वाले शांत हुए।
गांव वालों के साथ पुलिस ने दी दबिश
फरार चालक अतीक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने गांव वालों के साथ मिलकर उसके घर पर दबिश दी। वह घर पर नहीं मिला तो पुलिस टीम वहां से लौट आई। हालांकि पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। लोडर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।