{"_id":"5d0f68da8ebc3e212338cba5","slug":"a-child-died-because-of-oxygen-crises-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में नहीं मिली ऑक्सीजन, थम गईं नवजात की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में नहीं मिली ऑक्सीजन, थम गईं नवजात की सांसें
Sun, 23 Jun 2019 05:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Jun 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
इसी बच्चे को नहीं मिली ऑक्सीजन, गोद में लेकर मासूम को निहारती महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर की दुर्व्यवस्था से शनिवार को एक नवजात की मौत हो गई। सांस की तकलीफ होने के बाद नवजात को सीएचसी से ट्रॉमा भेजा गया था लेकिन यहां ऑक्सीजन न मिलने से उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
अमेठी फुर्सतगंज के पवन की पत्नी पूर्णिमा (25) का सीएचसी पर प्रसव हुआ। नवजात को सांस लेने में तकलीफ होने पर शनिवार सुबह डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा दिया। दोपहर करीब 12 बजे वह नवजात को लेकर ट्रॉमा आए। कैजुअल्टी में डॉक्टरों ने नवजात को ऑक्सीजन मास्क लगा दिया।
विज्ञापन
मां पूर्णिमा नवजात को गोद में बैठाए करीब एक घंटे तक इलाज शुरू होने का इंतजार करती रही। तीमारदार पवन डॉक्टर व स्टाफ से बच्चे की हालत खराब होने की दुहाई देते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। करीब दो बजे स्टाफ ने बिना ऑक्सीजन लगाए उसे ट्रॉमा के पांचवें तल पर भेज दिया। बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के नवजात की सांसें थमने लगीं। आनन फानन में पिता दौड़कर कैजुअल्टी में गया। वहां वार्ड बॉय से ऑक्सीजन सिलेंडर मांगा। इस दौरान करीब आधा घंटा बीत गया।
विज्ञापन
ऑक्सीजन लगाकर विभाग में ले जाते वक्त बच्चे की मौत हो गई। तीमारदार पवन का कहना था कि दो घंटे में कोई भी इलाज ट्रॉमा सेंटर में शुरू नहीं हुआ। यहां तक कि ऑक्सीजन सिलेंडर तक नहीं मुहैया कराया गया। मुकम्मल इलाज व ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की मौत हुई है।