{"_id":"640988b2cd52627356089bd3","slug":"a-child-attacked-in-nanpara-range-in-bahraich-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: तेंदुए के हमले से बालिका घायल, जिला अस्पताल रेफर किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: तेंदुए के हमले से बालिका घायल, जिला अस्पताल रेफर किया गया
Thu, 09 Mar 2023 03:56 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:56 PM IST
सार
बहराइच जिले के नानपारा में एक बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने माता-पिता के साथ खेत पर मौजूद थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के नानपारा रेंज के भंडारी पुरवा गांव में एक किसान सरसों की फसल काट रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी और सात वर्षीय बेटी भी थी। इसी दौरान जंगल से आए एक तेंदुए ने बलिका पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बालिका का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम भंडारी पुरवा निवासी पराग यादव का खेत जंगल से सटा हुआ है। खेत में इस समय सरसों की फसल लगी है जिसकी कटाई चल रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को पराग सरसों की फसल काट रहा था। उसके साथ उसकी सात वर्षीय बेटी रेनू यादव ( 7) व पत्नी भी थी। तभी जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने बालिका को दबोच लिया। माता और पिता ने शोर मचाते हुए हांका लगाया। इस पर तेंदुआ बालिका को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन
तेंदुए ने बालिका के गले पर हमला किया था। आननफानन बालिका को एंबुलेंस से ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, तेंदुए के हमले की जानकारी होने पर वन रक्षक रामानंद मिश्रा गांव पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की।