{"_id":"64f4750a869a4b1bce0bfc45","slug":"a-car-hits-a-poll-in-gomati-nagar-driver-died-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : 100 की रफ्तार से दौड़ाई कार, यूनीपोल से टकराकर छह बार पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : 100 की रफ्तार से दौड़ाई कार, यूनीपोल से टकराकर छह बार पलटी, युवक की मौत
Sun, 03 Sep 2023 10:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:37 PM IST
सार
लखनऊ में शनिवार रात तीन बजे सार्थक पहवा की कार 100 की रफ्तार से यूनीपोल में टकरा गई। वह जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर जा रहा था। हादसे में सार्थक की मौत हो गई, जबकि बगल की सीट पर बैठी युवती को खरोंच नहीं आई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गोमतीनगर के अंबेडकर उद्यान चौराहे पर शनिवार रात तीन बजे सार्थक पहवा (23) की कार 100 की रफ्तार से यूनीपोल में टकरा गई। वह जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर जा रहा था। टक्कर के बाद कार 50 मीटर तक छह बार पलटती चली गई। हादसे में सार्थक की मौत हो गई, जबकि बगल की सीट पर बैठी युवती को खरोंच नहीं आई। वह कार का गेट खोलकर बाहर निकल गई। इकलौते बेटे मौत की सूचना पर घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
सार्थक पहवा निरालानगर निवासी टायर कारोबारी रमन पहवा का बेटा था। कारोबारी की सीतापुर रोड पर शिल्पी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। शनिवार को सार्थक अपने दोस्त की कार लेकर गोमतीनगर इलाके में जन्मदिन की पार्टी मनाने गया था। लौटते वक्त रात करीब तीन बजे उसकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर लगे यूनीपोल से टकरा गई। यूनीपोल टूटकर गिर गया और कार डिवाइडर में फंस गई। पुलिस ने सार्थक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार को सार्थक का जन्मदिन था। उसने हाल ही में मुंबई के एक निजी संस्थान से बीबीए की पढ़ाई पूरी की थी, जबकि उसकी बहन खुशी भी मुंबई में पढ़ाई कर रही है। हादसे के वक्त कार में युवक की अनन्या नाम की एक दोस्त भी बैठी थी। वह जानकीपुरम की रहने वाली है।
विज्ञापन
डिवाइडर से सटे सौ की रफ्तार से दौड़ाई कार
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। चौराहे के पास डिवाइडर में मोड़ और यूनीपोल का कुछ हिस्सा निकला हुआ था, जिसे युवक नहीं देख सका और रफ्तार अधिक होने के कारण कार टकराकर पलटती चली गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ समझ ही नहीं आया हादसा कैसे हुआ और उसकी जान कैसे बच गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन