{"_id":"60d6e3d68ebc3e35683482c3","slug":"a-car-fell-into-a-pathole-filled-with-water-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलटी कार, लखनऊ से मऊ जा रहे थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलटी कार, लखनऊ से मऊ जा रहे थे सवार
Sat, 26 Jun 2021 01:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:52 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र में चालक को झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर पानी के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सऊदी अरब से लखनऊ लौटे ये लोग कार से मऊ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार मऊ जनपद निवासी कुछ लोग सऊदी अरब से शनिवार देर रात लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचे थे और वहां से कार द्वारा घर जा रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब कार बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही पुलिया के पास पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जाकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया। घायलों में एहसान, अबुल, नफीस और रिजवान आदि शामिल हैं।