{"_id":"65a382da98d88ffd840571d4","slug":"a-car-falls-down-in-a-river-in-deva-kotwali-in-barabanki-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: कोहरे के बीच नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: कोहरे के बीच नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
सार
बाराबंकी के देवा कोतवाली में हुए हादसे में एक तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बचाव कार्य में लगी टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार शारदा नहर में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को रात में बाहर निकाल लिया। एक युवक का शव मिला है जबकि दूसरा युवक पानी में लापता है। एनडीआरएफ की टीम स्टीमर से खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात करीब 10:00 बजे लखनऊ के बख्शी का तालाब के पांच युवक होंडा इमेज कार से देवा कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गांव में आयोजित किसी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लखनऊ लौट रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर: दूसरे तल पर नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु, सिर्फ अनुष्ठान के लिए जाएगा खोला, देखिए मंदिर की नई तस्वीर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: अखिलेश ने खारिज की मतभेद की बातें, कहा पूरी एकजुटता से जिताएंगे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को
इस दौरान तेज रफ्तार कार देवा कुर्सी मार्ग पर इब्राहिमपुर गांव के पास सीधे शारदा नहर में जा गिरी। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर रात करीब 11:00 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। तीन युवकों को निकाल लिया गया। जबकि देर रात नितिन मिश्रा (35) का शव एक किलोमीटर दूर नहर में मिला।
देवा के कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लापता हुए युवक की तलाश नहर में चल रही है। एनडीआरएफ को बुलाया गया है। रेगुलेटर से नहर का पानी बंद करवा दिया गया है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे युवकों के परिजनों में कोहराम मचा है।