{"_id":"63f45fc3a135cd39670e71e0","slug":"a-businessman-murdered-in-baddupur-tahan-kshetra-in-barabanki-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, झोपड़ी में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, झोपड़ी में पड़ा मिला शव
Tue, 21 Feb 2023 11:40 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:40 AM IST
सार
बड्डूपुर थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव कारखाने के पास बनी एक झोपड़ी में पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक व्यापारी व घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के पीछे इंटरलॉकिंग कारखाने के पास बनी झोपड़ी में मंगलवार सुबह उसका शव मिला। एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
बड़ागांव निवासी जयप्रकाश (50) घर के पीछे ही इंटरलॉकिंग की ईंट बनाने का कारखाना संचालित करता है। ग्रामीणों के अनुसार, वह अपने घर पर ही सोता है मगर सोमवार की रात कारखाने के पास बनी झोपड़ी में सोया था। सुबह जब कारखाने के मजदूर झोपड़ी के अंदर गए तो जयप्रकाश का शव देखा। उसका सिर गोली से उड़ा दिया गया था। आनन फानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि युवक की पत्नी 30 साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में एक बहन के अलावा और कोई नहीं है। मृतक करीब 40 बीघे जमीन का मालिक था। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। एसपी दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों को जानने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन