फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A businessman attacked in Jaisinghpur kotwali in Sultanpur.

Sultanpur: व्यापारी नेता पर जानलेवा हमला, बोलेरो सवार हमलावरों ने हॉकी व धारदार हथियार से किया लहूलुहान

Tue, 31 Dec 2024 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Dec 2024 01:26 PM IST
सार

सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यापारी नेता पर हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भेजा गया है। 

विज्ञापन
A businessman attacked in Jaisinghpur kotwali in Sultanpur.
घायल हुआ व्यापारी नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बिरसिंहपुर में सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने बोलेरो गाड़ी से आकर उद्योग व्यापार मंडल के बिरसिंहपुर बाजार अध्यक्ष/फल व्यवसाई को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यापारी को बिरसिंहपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नाजुक हालत होने पर वहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिरसिंहपुर के निवासी जगन्नाथ कनौजिया (48 वर्ष) सोमवार रात जब दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तो रास्ते में बोलेरो सवार लोगों ने उन्हें रोका और फिर एक व्यक्ति ने उन्हें पकड़ लिया। अन्य हमलावरों ने हॉकी और अन्य वस्तुओं से उन पर हमला किया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जगन्नाथ को बिरसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: माध्यमिक स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जोड़े गए ये नए अवकाश, करवा चौथ पर शासन ने लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस: 2024 में तीन आतंकियों और 20 दुर्दांत अपराधियों को किया ढेर, कई एनकाउंटरों पर उठे सवाल भी


घायल जगन्नाथ के भाई, अमरनाथ ने बताया कि गांव में पुरानी रंजिश भी है, उनके भाई को बाजार अध्यक्ष के कारण भी प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने बताया कि अंकित सिंह, मिंटू सिंह, पुनीत सिंह और अमन सिंह के साथ उनके भाई की रंजिश चल रही थी।

सोमवार रात बोलेरो सवार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने जगन्नाथ को रोका और एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया जबकि अन्य चार हमलावरों ने उसे हॉकी और धारदार हथियारों से हमला किया। कोतवाल जयसिंहपुर, अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में पहुंचे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि घायल जगन्नाथ हमारे बाजार अध्यक्ष हैं। दुकान बढ़ाकर ये घर जा रहे थे तो बोलेरो सवारों ने इन्हें रोका और लाठी डंडो से पीटा जिससे इनको गंभीर चोटें आई हैं। हमने एसपी से बात किया तत्काल पुलिस वहां पहुंची और अग्रिम कार्रवाई शुरु की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed