फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bus and a truck colloid in jagatpur thana kshetra in Raebareli.

Raebareli: रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल, लग गया लंबा जाम

Fri, 11 Oct 2024 02:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

जगतपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक बस और एक ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन
A bus and a truck colloid in jagatpur thana kshetra in Raebareli.
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इशौर ड्रेन के पास ट्रक और रोडवेज बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें रोडवेज बस व ट्रक के चालक घायल हो गए। घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इशौर ड्रेन के पास इलाहाबाद की तरफ जा रही रोडवेज बस तथा जगतपुर के तरफ से आ रहे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक दीनदयाल पुत्र राधेश्याम निवासी रायबरेली व ट्रक चालक राजेंद्र कुमार पुत्र बुधई पाल निवासी रानीगंज प्रतापगढ़ तथा बस के परिचालक सुभाष पुत्र रमेश चंद्र निवासी गवर्न्मेंट कॉलोनी को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हरियाणा विधानसभा चुनाव में कड़वे अनुभव के बाद, मायावती का एलान - अब किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या के मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद बोले- 50 से 60 हजार वोटों से जीतेंगे उपचुनाव


सीएचसी के अधीक्षक एलपी सोनकर ने बताया कि घायल दीनदयाल का पैर फैक्चर हो गया था। तथा राजेंद्र व सुभाष के हाथ में गंभीर चोटें थी। उपचार के बाद तीनों को  जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। लंबा जाम पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरीके से जाम खुलवाया गया साथ भी रोडवेज बस की सवारी को दूसरे रोडवेज बस में शिफ्ट कर उन्हें भेजा गया। बताते हैं कि रोडवेज बस पर ड्राइवर के पीछे बैठी दो तीन सवारियां घायल हो गईं, लेकिन वह इलाज करने के लिए कहीं नहीं गईं सीधे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed