आउट, नॉट आउट के 'खेल' में दी खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में इंसान की जान सबसे सस्ती है और पुलिस प्रशासन का होना सिर्फ एक औपचारिकता भर है। इस घटना को देखकर तो यही लगता है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डीह के बीकापुर मजरे नरायनपुर गांव में क्रिकेट मैच में आउट होने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बैट से पीट पीटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
भाग निकले आरोपी
डीह थाना क्षेत्र के बीकापुर मजरे नरायनपुर गांव का रोहित (18) पुत्र रामेश्वर यादव शनिवार शाम गांव के बाहर कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।
इस बीच कल्लू आउट हो गया। इसको लेकर कल्लू और शहीद अली का रोहित से विवाद हो गया।
मामला इतना बढ़ गया कि कल्लू व शहीद ने उसे बैट से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद वे भाग निकले।
रिपोर्ट दर्ज पर होगी पूछताछ
परिजन रोहित को जिला अस्पताल ले गए जहां उसने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।
सीओ सलोन राम अर्ज ने बताया कि रोहित के भाई राजकुमार की तहरीर पर कल्लू व शहीद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसओ डीह राजेश सिंह ने कहा कि मामले में मैच खेल रहे अन्य युवकों से भी पूछताछ की जाएगी।