{"_id":"651e914f374363654100fcb3","slug":"a-bank-manager-got-beaten-in-amethi-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: घर आकर वसूली करने से नाराज युवक ने बैंक प्रबंधक को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: घर आकर वसूली करने से नाराज युवक ने बैंक प्रबंधक को पीटा, मुकदमा दर्ज
Thu, 05 Oct 2023 04:04 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Oct 2023 04:04 PM IST
सार
बैंक प्रबंधक लिए गए ऋण की वसूली करने के लिए युवक के घर पहुंचा तो उसे नाराज युवक ने पीट दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
विस्तार
बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा से लिए ऋण की वसूली के लिए पहुंचे शाखा प्रबंधक की पिटाई कर दी गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया। घायल प्रबंधक कमरौली थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कमरौली थाने के जाफरगंज स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा से यूपीएसआईडीसी कॉलोनी निवासी रामभरोसे सिंह ने मकान निर्माण पर ऋण लिया था। बुधवार को प्रबंधक कनिष्क कुमार बुधवार को बकाए ऋण की वसूली के लिए उसके घर गए हुए थे।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने ऋण राशि जमा नहीं करने की बात कहते हुए कम से कम ब्याज राशि जमा करने की बात कही। घर आकर वसूली करने से नाराज युवक ने उन पर डंडे और चाकू से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हमले में शाखा प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्रबंधक ने बैंक के स्टाफ के साथ मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंच बैक कर्मियों के साथ प्रबंधक थाने पहुंचे और तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की।
शाखा प्रबंधक की पिटाई की सूचना पर सीओ मुसाफिरखाना गौरव सिंह भी थाने पहुंच गये। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर रामभरोसे के विरुद्ध मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।