फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A B pharma student dead body found in a house in Gomati nagar in Lucknow.

Lucknow: कमरे में मिला बी-फार्मा छात्र का शव, दुर्गंध आने पर लोगों को घटना का पता चला

Mon, 12 Jun 2023 06:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jun 2023 06:10 PM IST
सार

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एक घर में बी फार्मा के छात्र का शव पड़ा मिला। दुर्गंध आने पर लोगों को घटना का पता चला।

विज्ञापन
A B pharma student dead body found in a house in Gomati nagar in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में किराये के मकान में रहने वाले बी-फार्मा के छात्र शिबू खान (26) का शव कमरे में पड़ा मिला। शव तीन से चार दिन पुराना हो चुका था और सड़ चुका था। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस छात्र की मौत के पीछे नशे की बात कह रही है।

विज्ञापन


बहराइच के कैसरगंज हुसैनपुर बेलना पारा निवासी मुस्तकीम का बेटा शिबू खान एक प्राइवेट कॉलेज से बी-फार्मा कर रहा था। वह दो माह से गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर कौशलपुरी इलाके में लालजी प्रसाद मौर्य के मकान में किरायेदार था।
विज्ञापन


सुबह मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों को शिबू के कमरे से दुर्गंध का एहसास हुआ। दरवाजा खोला तो शिबू का शव बिस्तर पर पड़ा था। मकान मालिक ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने शिबू के परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि शिबू नशे का आदी था। आशंका है कि नशे के चलते उसकी मौत हो गई। शव तीन से चार दिन पुराना होने की वजह से सड़ चुका था। कोई चोट नजर नहीं आ रही थी। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पता चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed