{"_id":"6a5d39710eff36f8f20c169d","slug":"a-35-kg-tumor-was-removed-from-the-patients-shoulder-lucknow-news-c-13-lko1070-1835418-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मरीज के कंधे से साढ़े तीन किलो का ट्यूमर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मरीज के कंधे से साढ़े तीन किलो का ट्यूमर निकाला
विज्ञापन
सिविल अस्पताल।
लखनऊ। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने एक मरीज के कंधे में पनपे विशाल लाइपोमा ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला है। मड़ियांव के शंकरपुर निवासी अशोक कुमार (59) करीब तीन साल से इस ट्यूमर से परेशान थे, जिससे उन्हें हाथ उठाने और दैनिक कार्य करने में कठिनाई होती थी। ऑपरेशन के बाद स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
अशोक कुमार के दाएं कंधे के पीछे तीन साल पहले एक छोटी गांठ बनी थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर 26×12×21 सेमी के विशाल आकार की हो गई थी। इस बड़े ट्यूमर के कारण उनका हाथ हिलाना भी बंद हो गया था।
पहले एक सरकारी संस्थान में लंबी तारीख मिलने के बाद उन्होंने 15 जुलाई को सिविल अस्पताल की ओपीडी में डॉ. आनंद मिश्रा को दिखाया। जांच में लाइपोमा ट्यूमर की पुष्टि हुई, 17 जुलाई को करीब एक घंटे की सर्जरी के बाद कंधे से साढ़े तीन किलो का ट्यूमर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
शल्य विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्र के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन किया गया। टीम में डॉ. विनोद वर्मा और ओटी असिस्टेंट सुदेश कुमार शामिल थे। डॉ. आनंद मिश्र ने बताया कि ट्यूमर के पास खून की नलियां जुड़ी थीं, जिन्हें बचाना चुनौतीपूर्ण था। निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने ऑपरेशन करने वाली पूरी टीम को बधाई दी है।