{"_id":"124-64375","slug":"Lucknow-64375-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से होगा आवास विकास के फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से होगा आवास विकास के फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 07:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास परिषद 15 अगस्त पर 2000 से अधिक फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोलने जा रहा है।
इसको लेकर परिषद में तैयारी चल रही है। जिन योजनाओं में पंजीकरण खोला जाएगा, उनमें सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार व रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना शामिल हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपार्टमेंट की जो योजनाएं शुरू की जा रही हैं, उनमें परिषद की सबसे महंगे फ्लैटों की एवरेस्ट अपार्टमेंट योजना भी शामिल है। वृंदावन योजना में बनाए जाने वाले यह अपार्टमेंट 75 से 85 लाख रुपए कीमत के होंगे।
एवरेस्ट योजना वृंदावन योजना के सेक्टर-18 में प्रस्तावित है और इसमें 100 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। ये फ्लैट विदेशों की तरह सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।
विज्ञापन
इस बहुमंजिला आवासीय योजना में आपदा प्रबंधन के तहत हैलीपैड भी बनाया जाएगा। इस योजना के साथ वृंदावन योजना के सेक्टर-12 में प्रस्तावित अरावली अपार्टमेंट के लिए भी पंजीकरण खोजा जाएगा। इस अपार्टमेंट में 860 फ्लैटों का बनाया जाना प्रस्तावित है।
दो बेड और तीन बेड रूम वाले इन फ्लैटों की कीमत क्रमश: 38 व 58 लाख रुपए के आसपास होगी। इसी साल शुरू हुई अवध विहार योजना में भी अफोर्डेबल योजना के तहत 20 से 25 लाख रुपए की कीमत के 1200 फ्लैट बनाए जाएंगे।
इनका पंजीकरण भी 15 अगस्त पर ही खेाला जाएगा। दो कमरे वाले ये फ्लैट 64 व 80 वर्ग मीटर के होंगे।