फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   99 percent of farmers payment are done claims CM Yogi Adityanath.

UP: मुख्यमंत्री योगी का दावा- पिछले वर्ष का 99 प्रतिशत से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है

Mon, 12 Feb 2024 05:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Feb 2024 05:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शुकतीर्थ बांगर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 105 चीनी मिलें 10 दिन से कम समय में गन्ना किसानों का भुगतान कर रही हैं।
 

विज्ञापन
99 percent of farmers payment are done claims CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शुकतीर्थ बांगर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले वर्ष का 99 प्रतिशत से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश में क्रियाशील 119 चीनी मिल में से 105 चीनी मिलें 10 दिन से कम समय में गन्ना किसानों का भुगतान कर रही हैं। बाकी बची मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार अन्नदाता किसानों की मेहनत का पैसा दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर का दंगा कई महीनों तक चला था, उसे कोई नहीं भूल सकता है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। 2017 में हमने आपसे सुरक्षा का वादा किया था। आज पूरा प्रदेश सुरक्षित है और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुजफ्फरनगर की पहचान उसके ऑर्गेनिक गुड़ के कारण हो रही है। यहां का गुड़ प्रदेश ही नहीं वरन देश दुनिया में अपनी मिठास घोल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की बड़ी वजह अन्नदाता किसान हैं। हमारे एजेंडे में किसान सबसे पहले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: भाजपा के उम्मीदवार बसंत पंचमी को करेंगे नामांकन, सात प्रत्याशी घोषित, चार पिछड़ों को मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सपरिवार किए रामलला के दर्शन


सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारें सरकारी नौकरियों में डाका डालती थी। अपने भाई, भतीजों और परिवार के लोगों को सरकारी नौकरियों में भरते थे। प्रदेश का नौजवान ठगा रह जाता था। आज प्रदेश में लगभग 60000 हजार नागरिक पुलिस आरक्षियों की बिना भेदभाव के भर्ती हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही ग्राम परिक्रमा यात्रा 9 संकल्पों को लेकर चल रही है। ये संकल्प जल संरक्षण, डिजिटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, घरेलू पर्यटन, जैविक खेती, मिलेट्स, ग्रामीण खेल, स्वास्थ्य और आर्थिक रुप से वंचित किसानों की मदद है। यात्रा के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सभी 9 संकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री संजीव कुमार बलियान, उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed