{"_id":"6a861f2209343355520830fd","slug":"99-mobile-phones-worth-1440-lakh-rupees-seized-from-train-trader-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1882914-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेन से 14.40 लाख के 99 मोबाइल जब्त, व्यापारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेन से 14.40 लाख के 99 मोबाइल जब्त, व्यापारी गिरफ्तार
विज्ञापन
ऐशबाग स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ी जीएसटी चोरी, 14.40 लाख के 99 मोबाइल जब्त
लखनऊ। ट्रेनों से बिना जीएसटी और बिल के सामान ले जाने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को ऐशबाग स्टेशन पर आरपीएफ ने 99 नए मोबाइल फोन बरामद कर एक व्यापारी को गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 14.40 लाख रुपये आंकी गई है।
आरपीएफ ऐशबाग के प्रभारी निरीक्षक अजमेर सिंह यादव और उपनिरीक्षक रणजीत की टीम प्लेटफाॅर्म नंबर 4/5 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान काले बैग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बलरामपुर निवासी संतोष कुमार बताया। बैग की तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों के 99 नए स्मार्टफोन मिले। संतोष इनके खरीद संबंधी कोई बिल या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पूछताछ में सामने आया कि संतोष का गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15070) के एसी चेयरकार सी-3 में आरक्षण था। आरपीएफ के मुताबिक, वह मोबाइल फोन बिना जीएसटी चुकाए ले जा रहा था। आरपीएफ ने मोबाइल फोन और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीएसटी विभाग के सुपुर्द कर दिया। इससे पहले भी आरपीएफ ने बादशाहनगर स्टेशन पर करीब 27 लाख रुपये कीमत के कथित टैक्स चोरी के सोने के साथ एक व्यापारी को पकड़ा था।