{"_id":"698a45c99b5793aa9a067d70","slug":"98-new-doctors-to-be-admitted-to-sanjay-gandhi-pgi-lucknow-news-c-13-lko1070-1597434-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संजय गांधी पीजीआई में भर्ती होंगे 98 नए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संजय गांधी पीजीआई में भर्ती होंगे 98 नए डॉक्टर
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई।
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। इसके लिए संस्थान में 98 नए पदों पर भर्ती होने जा रही है। ये भर्ती बैकलॉग के तहत होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 28 फरवरी है।
संस्थान की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, भर्ती 41 विभागों में होगी। इन विभागों में डॉक्टरों के खाली चल रहे आरक्षित वर्ग के पद भरे जाएंगे। इनमें 88 पद असिस्टेंट प्रोफेसर, 8 पद एसोसिएट और एक-एक पद एडिशनल और प्रोफेसर के हैं। आरक्षण के हिसाब से बात करें तो 58 पद अनुसूचित जाति, 39 अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद एसटी अभ्यर्थी के लिए है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप पर अपना ब्योरा भेजना होगा।
नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष
संस्थान में 50 वर्ष से ज्यादा आयु के अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं होगी। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख यानी 28 फरवरी को की जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में पांच वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
सामान्य पदों के लिए साफ होगा रास्ता
आरक्षित वर्ग की नियुक्ति के साथ ही सामान्य पदों पर भर्ती का रास्ता खुल जाएगा। नियमानुसार बैकलॉग भर्ती के पदों का विज्ञापन अलग से निकाला जाना चाहिए। संस्थान ने इसी वजह से इन भर्ती का विज्ञापन अलग से जारी किया है।