फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   93 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: बीते 24 घंटे में 100 से भी कम मिले कोरोना संक्रमित, 38 जिलों में एक भी केस नहीं

Tue, 06 Jul 2021 01:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Jul 2021 01:19 PM IST
सार

योगी सरकार के थ्री टी मॉडल ने प्रदेश में कोरोना को नियंत्रित करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सौ से भी कम संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
93 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में योगी सरकार ने कामयाबी हासिल कर ली है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 93 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, प्रदेश के 38 जिले पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। ये कोरोना को नियंत्रित करने में योगी मॉडल की बड़ी सफलता है। प्रदेश सरकार ने 'थ्री टी' टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीट की नीति अपनाई थी।

विज्ञापन


प्रदेश के 38 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है जबकि 35 जिलों में सिंगल डिजिट में संक्रमित मिले। वहीं, सिर्फ दो जिलों में लगभग 15 मरीज हैं। वर्तमान में प्रदेश में 2,032  एक्टिव कोरोना मामले हैं, जबकि 1,432 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 82 हजार 130 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कह कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 93 लाख 31 हजार 655 टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। 50 लाख प्रदेशवासियों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। विगत 24 घंटे में 08 लाख 68 हजार 202 लोगों ने वैक्सीन कवर प्राप्त किया। अब तक 03 करोड़ 35 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण की सुगमता के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग को प्रोत्साहित किया जाना उचित होगा। गांवों में कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से लोग टीकाकरण के लिए पंजीयन करा सकते हैं। इस निःशुल्क व्यवस्था के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। केवल उन्हीं को केंद्र तक बुलाया जाए, जिनका टीकाकरण होना है। टीकाकरण के लिए टाइम स्लॉट जारी कर, तद्नुरूप वैक्सीनेशन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed