फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सराफ के घर डाका, साढ़े दस लाख की लूट

सराफ के घर डाका, साढ़े दस लाख की लूट

Mon, 11 Jun 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
सराफ के घर डाका, साढ़े दस लाख की लूट
बिछिया (बहराइच)। चफरिया बाजार में एक सराफा व्यवसायी के घर सोमवार रात डकैतों ने धावा बोल दिया। छत के रास्ते घर में घुसे डकैतों ने लूटपाट शुरू कर दी। सराफा व्यवसायियों ने विरोध किया तो डकैतों ने उन्हें पीटा और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद डकैत 10.5 लाख रुपये का सामान लूट कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। डॉग स्क्वॉयड टीम ने भी घटनास्थल को खंगाला। केस दर्ज कर खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सुजौली थाना अंतर्गत चफरिया बाजार में पवन कुमार व पंकज कुमार का घर है। दोनों भाई संयुक्त परिवार में रहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात एक बजेेे के करीब 12 की संख्या में असलहों से लैस नकाबपोश बदमाश पड़ोसी शिवकुमार की छत से सराफा व्यवसायियों के घर घुस गए। तमंचे से फायरिंग करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। व्यवसायी पवन और पंकज ने बदमाशों का विरोध किया तो डकैतों ने पीटकर दोनों को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चाबी छीनकर अलमारी में रखा छह लाख रुपये नकदी, 4.5 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात को लूट लिया। चीख पुकार पर परिवारीजन व पड़ोसी दौड़े। इस दौरान पंकज ने एक बदमाश को पकड़ लिया। गांव के लोगों ने भी शोर मचाया।

अपने को घिरता देख बदमाश नकदी और जेवरात लूटने के बाद छत से कूदकर भाग गए। पकड़ा गया बदमाश भी अपने को छुड़ाकर भाग निकला। लेकिन उसका तमंचा, कारतूस और चाकू मौके पर ही गिर गए। सुबह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

डॉग स्क्वॉयड दस्ते को बुलाकर मकान व परिक्षेत्र को खंगाला गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि व्यवसायियों ने एक व्यक्ति द्वारा डकैती डलवाने की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

फॉरेंसिक टीम ने इकट्ठा किए निशान
पुलिस लाइन स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला की फॉरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर अलमारी व अन्य स्थानों से डकैतों की उंगलियों के निशान एकत्रित किए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी थी धमकी
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने व्यवसायी पवन कुमार और पंकज से घटना के बारे में पूछताछ की। दोनों भाइयों ने बताया कि मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र की ओर से तीन दिन पहले पैसे की गर्मी निकालने की धमकी दी गई थी।

ऐसे में आशंका है कि उन्हीं की सह पर डकैती डाली गई है। वहीं, मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी से जब उन पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो बोले, तीन दिन पूर्व पुत्र शैलेंद्र पर फर्जी मामलों में केस दर्ज कराया गया।


बख्शा नहीं जाएगा कोई भी रसूखदार
जांच की गई है। व्यवसायी के मुताबिक 10.5 लाख की संपत्ति डकैत लूट ले गए हैं। एक राजनीतिक व्यक्ति का नाम सामने आया है। जांच की जा रही है। तीन टीमें गठित की गई हैं। कोई भी रसूखदार बख्शा नहीं जाएगा।
-रवींद्र कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed