फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बीडीसी सदस्य को ट्रक व कार ने कुचला, मौत

बीडीसी सदस्य को ट्रक व कार ने कुचला, मौत

Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य को ट्रक व कार ने कुचला, मौत
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को बीडीसी सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी, उसके बाद पीछे से आ रही कार ने उसे कुचल दिय, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वह बाइक से ऊंचाहार ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल होने जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अरखा गांव निवासी राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना (64) पेशे से किसान थे। वह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ बीडीसी सदस्य भी थे। सोमवार को ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक होनी थी। उसी बैठक में शामिल होने के लिए वह बाइक से ऊंचाहार जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर ट्रक की चपेट में आकर रोड पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। उधर, ब्लॉक मुख्यालय में बीडीसी सदस्य की मौत की जानकारी होने पर क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। सदस्यों ने शोक सभा करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed