फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दरगाह शरीफ के जेठ मेले का परंपरागत तरीके से उद्घाटन

दरगाह शरीफ के जेठ मेले का परंपरागत तरीके से उद्घाटन

Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दरगाह शरीफ के जेठ मेले का परंपरागत तरीके से उद्घाटन
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर चल रहे जेठ मेले का शुक्रवार शाम परंपरागत तरीके से उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि लखनऊ हाईकोर्ट के न्यायाधीश सबीहुल हसनैन रहे। उन्होंने मजार शरीफ पर हाजिरी लगाकर चादर पेश की। मेला व मेलार्थियों की सलामती के लिए दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह प्रबंध समिति की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले की शुरुआत तीन मई को हुई थी। उसी के तहत शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सबीहुल हसनैन व विशिष्ट अतिथि डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी सभाराज सिंह ने दरगाह के जंजीरी गेट पर फीता काटकर औपचारिक तरीके से मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने मजार शरीफ पर हाजिरी लगाकर चादरपोशी की। सकुशल मेला संपन्न होने और मेलार्थियों के सलामती की दुआ मांगी। उद्घाटन कार्यक्रम के चलते एक घंटे तक आम जायरीन के लिए मजार शरीफ का फाटक बंद कर दिया गया। इस मौके पर दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैयद शमशाद अहमद, वरिष्ठ सदस्य बच्चेभारती, हसीउर्रहमान, नोमान अतहर, अजमतउल्ला, डॉ. मोहम्मद आफाक आदि मौजूद रहे। उधर, दरगाह के जेठ मेले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने जिला अस्पताल में छह बेड का अतिरिक्त वार्ड स्थापित किया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके टंडन ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर पुराने आइसोलेशन वार्ड के एक कक्ष को अतिरिक्त कक्ष के रूप में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


मेले के व्यवस्था की हुई समीक्षा
जेठ मेला के उद्घाटन से पूर्व डीएम ने दरगाह शरीफ परिसर में स्थित गोल कमरे में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सुरक्षा अधिकारियों के साथ मेले के व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि रविवार को भारी संख्या में जायरीन मेला परिसर में एकत्र होंगे, ऐसे में कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed