{"_id":"5ae899ca4f1c1b57098b76e4","slug":"91525193162-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारण के अभाव में ठप हुई गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारण के अभाव में ठप हुई गेहूं खरीद
Updated Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। धनाभाव व भंडारण की क्षमता पर्याप्त न होने से गेहूं खरीद का कार्य क्षेत्र के क्रय केन्द्रों पर प्रभावित होने लगा है। इससे किसानों को गेहूं बिक्री के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। बसखारी विकास खंड में पीसीएफ द्वारा कुल 8 क्रय केन्द्र खोले गए हैं। इन क्रय केन्द्रों पर मौजूदा समय में भंडारण का संकट उत्पन्न हो गया है। खरीद किए गए गेहूं की समुचित ढुलाई न होने के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि बसखारी क्षेत्र में किसानों के गेहूं की बेहतर खरीद के लिए 8 क्रय केन्द्रों की स्थापना की गई है। क्रय केन्द्रों ने खरीद का कार्य तेज किया तो अब भंडारण का संकट उत्पन्न हो गया है। किसानों को गेहूं की बिक्री के लिए भटकना पड़ रहा है। खरीद के बाद गेहूं रखने का स्थान न होने की बात कहकर क्रय केन्द्र प्रभारी खरीद से पल्ला झाड़ रहे हैं। साधन सहकारी समिति बसखारी प्रथम के सचिव सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि उन्हें 6 हजार क्विंटल गेहूं खरीद करने का लक्ष्य मिला है। अब तक 2904 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इसके लिए 26 लाख रुपया उपलब्ध कराया गया था। बताया कि भंडारण की जगह न होने के चलते खरीदा गया गेहूं बाहर रखना पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए अब खरीद कार्य रोक दिया गया है। एक-दो दिन में गोदाम खाली होने पर खरीद शुरू होगी। कुछ ऐसा ही हाल अन्य क्रय केन्द्रों का भी है। किसान रमेश वर्मा, रामदेव तिवारी, मंगला प्रसाद मिश्र, चन्द्रभान वर्मा का कहना है कि अधूूरी तैयारियों के चलते ही यह समस्या उत्पन्न हो रही है। सरकार को पहले से भंडारण को लेकर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उधर खाद्य एवं विपणन अधिकारी अंशुमाली शंकर का कहना है कि ढुलाई का कार्य तेजी से चल रहा है। भंडारण के अभाव में खरीद कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।