फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मंडप में दुल्हन बोली, शराबी दूल्हे से नहीं करूंगी शादी

मंडप में दुल्हन बोली, शराबी दूल्हे से नहीं करूंगी शादी

Sun, 15 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मंडप में दुल्हन बोली, शराबी दूल्हे से नहीं करूंगी शादी
मंडप में दुल्हन बोली, शराबी दूल्हे से नहीं करूंगी शादी
विज्ञापन


सीतापुर। शादी के मंडप में दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर दूल्हा भड़क गया और अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। नौबत मारपीट तक आ पहुंची। वधू पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। रातभर दूल्हा थाने में बैठा रहा।

रविवार सुबह काफी जद्दोजहद के बाद थाने में शादी का खर्च अदा करने पर सहमति बनी। जिसके बाद बिना किसी कार्रवाई के बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौट गई। दुल्हन के इस साहसिक फैसले की हर कोई सराहना कर रहा है।
विज्ञापन


महमूदाबाद थाना क्षेत्र के शेखवापुर निवासी कुंदन सिंह पुत्र जिलेदार सिंह की शनिवार को कमलापुर थानाक्षेत्र के पतारा कला गांव में बारात गई थी। बताते हैं कि, दूल्हा कुंदन शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेज पर मान-मर्यादा को दरकिनार करते हुए दूल्हे ने जयमाल दुल्हन चांदनी सिंह को पहनाने के बजाय उसकी तरफ उछाल दिया। दूल्हे की इस हरकत से दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई।

हालांकि बड़े-बुजुर्गों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद भी नशे में धुत दूल्हा हर रस्म के दौरान अभद्रता करता रहा।

रात को मंडप में बात उस समय बिगड़ गई जब दूल्हे ने पैर पूजने पहुंचे दुल्हन चांदनी के चाचा सुनीत पर महिलाओं के बीच ही अपशब्दों की बौछार कर दी। ये देख भड़की दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया।

चांदनी के इस फैसले पर पहले तो परिवारीजन हैरत में पड़ गए। फिर मामले की नजाकत भांपते हुए चांदनी के घरवालों ने भी उसके फैसले का समर्थन कर शादी से मना कर दिया। इस पर नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

माहौल बिगड़ता देख वधू पक्ष ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने चली गई।

रविवार सुबह थाने में दानों पक्षों के बीच काफी उठापटक के बाद शादी में हुए एक-दूसरे के खर्च और सामान लौटाने की बात पर सहमति बनी। जिसके बाद दुल्हन के बगैर ही बारात को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, दुल्हन के इस साहसिक फैसले की सभी सराहना कर रहे हैं।

वधू पक्ष के मुताबिक, कुंदन का उसके गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते उसने ये बखेड़ा किया। आरोप है कि, वाद-विवाद के दौरान कुंदन ने ही ये बात बताई। दूल्हे ने कहा कि, उसे शादी की कोई चिंता नहीं है। वह तो घरवालों के दबाव में शादी करने आया है।


कमलापुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि, शादी में विवाद की खबर पर दूल्हे को थाने लाया गया था। मगर रविवार सुबह दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed