{"_id":"5a0f24d04f1c1b8e698bc32f","slug":"91510941904-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल बच्चों ने जीते 26 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल बच्चों ने जीते 26 मेडल
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के स्पेशल बच्चों ने लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय हौसला कार्यक्रम में अपनी खेलकूद प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्र-छात्राओं ने 11 गोल्ड, नौ सिल्वर व छह कांस्य पदक समेत 26 मेडल विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हासिल किए।
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 14 व 15 नवंबर को स्टेट लेवल स्पेशल गेम्स का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन हौसला कार्यक्रम के तहत हुआ। सरस्वती एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाबा सुंदर सिंह बघिर विद्यालय बहराइच के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. बलमीत कौर ने बताया कि गेम ग्रुप बी में बहराइच की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा विकास, सौरभ, समीर, आदिल, अमन यादव, आयुष जायसवाल, प्रांशू गुप्ता, अमिताशा, सृष्टि जायसवाल ने गोल्ड मेडल हासिल किया। विपांशु सक्सेना, विकास, सौरभ, रितेश ने सिल्वर मेडल और अंशिका, शालू, अमरजीत ने कांस्य पदक जीता। छात्र-छात्राओं ने 26 मेडल हासिल किये। उन्होंने बताया कि कोच के रूप में मीना सिन्हा, रूपा श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे।