फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मिट्टी निकालने गए छात्र व छात्रा डूबे

मिट्टी निकालने गए छात्र व छात्रा डूबे

Sat, 16 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी निकालने गए छात्र व छात्रा डूबे
उर्रा/पयागपुर (बहराइच)। घाघरा नदी और तालाब में शुक्रवार को एक छात्र और छात्रा डूब गए। दोनों घर केे लेपन के लिए मिट्टी निकालने गए थे। छात्र के शव को देर शाम ग्रामीणों ने तालाब से निकाला। इस पर कोहराम मच गया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा के शव की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम गिरगिट्टी निवासी अर्पिता कुमारी (12) पुत्री विनोद कुमार गांव के प्राथमिक विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा थी। शुक्रवार को वह दोपहर में स्कूल से घर लौटी इसके बाद खाना खाकर कच्चे घर का लेपन करने के लिए मिट्टी लेने के लिए गांव से कुछ दूरी पर स्थित घाघरा नदी के तट पर चली गई। साथ में गांव के कुछ और भी बच्चे थे। जब अर्पिता नदी के किनारे से मिट्टी निकाल रही थी। तभी कटान में जमीन धंस गई। अर्पिता नदी में बहने लगी। चीख सुनकर हमजोली के बच्चों ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग दौड़ते तब तक अर्पिता नदी के तेज बहाव में बह गई। परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना तहसील को दी गई। जालिमनगर चौकी की पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करवाई है। लेकिन नदी के तेज बहाव में बही अर्पिता का अब तक पता नहीं चल सका है। उधर पयागपुर थाना अंतर्गत हटवागोपाल गांव निवासी विकास (9) पुत्र रमई पांडेय प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक कक्षा का छात्र था। वह शुक्रवार को स्कूल नही गया था। दोपहर में विकास स्कूल के सामने स्थित तालाब में मिट्टी निकाल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी मे चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हटवागोपाल गांव में तालाब में डूबकर दम तोड़ने वाले विकास के माता-पिता की मौत तीन वर्ष पहले हो चुकी है। विकास अपने चाचा के साथ रहता था। परिवार काफी गरीब है। मेहनत मजदूरी का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed