फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कौम की सलामती को उठे हाथ

कौम की सलामती को उठे हाथ

Sun, 03 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
कौम की सलामती को उठे हाथ
बहराइच। ईद-ए अजहा (बकरीद) शनिवार को जिले में शांति व सौहार्द के बीच मना। ईदगाह व मस्जिदों में लोगों ने नमाज पढ़कर देश, प्रदेश व समाज में अमन-चैन और सुख समृद्धि की दुआ मांगी। गले मिलकर शुरू हुआ बकरीद की बधाई का सिलसिला निरंतर जारी रहा। कुर्बानी का दौर भी चल रहा है। कुर्बानियों का सिलसिला तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

बकरीद की नमाज के लिए मुसलिम समाज के लोग शनिवार को काफी उल्लसित थे। सुबह शहर के मोहल्ला सलारगंज स्थित ईदगाह व दरगाह शरीफ ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे, बूढ़े व युवा सभी उत्साहित दिखे। शहर की अलग-अलग मसजिदों में नमाज का सिलसिला सुबह 07:00 बजे ही शुरू हो गया। लेकिन ईदगाह में नमाज अदा करने का उत्साह लोगों में अलग ही दिखा। अकीदत के साथ लोगों ने नमाज पढ़ी। इसके अलावा दरगाह शरीफ की ईदगाह व शिया जामा मस्जिद में भी काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह के मुख्य द्वार पर स्थापित टेंट में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना, एडीएम एसके राय, नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी रेहान आढ़ती, पुलिस उपाधीक्षक नगर ने लोगों के गले मिलकर उन्हें बकरीद की बधाई दी। नमाज खत्म होने के साथ ही कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों के घरों में बकरीद मुबारक के मौके पर पकवान भी बनाये गए। जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया। बकरीद के अवसर पर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गये थे। नमाज शुरू होने से लेकर शाम तक विभिन्न मस्जिदों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीण अंचलों मेें भी पुलिस बल गश्त करता रहा। रिसिया में ईदगाह में नमाज पढ़कर देश व प्रदेश के साथ जिले में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर हाजी वसीम शेरवानी, मोहम्मद सफीक, हाजी महमूद, रईस खां, बब्बे भाई, इकबाल खां, अल्ताफ खां, सरोज सिंह, चेयरमैन राजेश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर मुसलमान पर कुर्बानी वाजिब है
नवाबगंज। बकरीद पारंपरिक रूप से क्षेत्र में मनाई गई। नवाबगंज के ईदगाहों में ईदे-ए अजहा की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मवेशियों की कुर्बानी दी। बकरीद के मौके पर स्थानीय नमाजियों को संबोधित करते हुए इमामे ईदैन ने कहा कि हर मुसलमान पर कुर्बानी वाजिब है। इसके बाद कारी ने कौम व देश की सलामती के लिए अल्लाह तआला से दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति सौहार्र्द से मनी बकरीद
नानपारा। बकरीद का त्योहार नानपारा में भी परंपरागत रूप से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर की विभिन्न मस्जिदों तथा ईदगाह में ईद उल फित्र की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने चेयरमैन अब्दुल वहीद की अगुवाई में गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। कुर्बानियां भी परंपरागत तरीके से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed