{"_id":"59627de24f1c1bb4368b46ae","slug":"91499626978-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर चरण वंदना को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर चरण वंदना को उमड़े भक्त
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर चरण वंदना को उमड़े भक्त
डलमऊ (रायबरेली)। गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को प्रमुख मठ, मंदिर और आश्रम में गुरु की पूजा के लिए लोगों में होड़ मची रही। पूजन अर्चन का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। डलमऊ के राधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय बड़ा मठ डलमऊ में गुरु महोत्सव हुआ। स्वामी देवेंद्रानंद गिरि की श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और उनकी वंदना की। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दूरदराज से आए लोगों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। स्वामी दिव्यानंद, राम चैतन्य, स्वामी गीतानंद ने कहा कि सफलता और असफलता गुरु पर ही निर्भर होती है। गुरु के प्रति सच्ची आस्था, श्रद्धा, प्रेम, निष्ठा का होना बहुत ही जरूरी है। कहा कि गुरु के बिना सब कुछ अधूरा है। गुरु के मार्गदर्शन में सफलता मिल सकती है।
संत पथिक इंटर कॉलेज इन्हौना में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना हुई। विद्यालय के प्रबंधक श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिल सकता। यहां तक की जब भगवान को कोई जटिल समस्या आती है तो वे भी गुरु का ही सहारा लेते हैं। यदि जीवन में मुक्ति चाहिए तो गुरु की ही शरण में आना पड़ेगा। जीवन में सभी प्रकार की जटिलताओं का समाधान भी गुरु के पास है। इस अवसर पर जय प्रकाश, प्रदीप तिवारी, गोपी बाजपेई, अवधेश मिश्र के अलावा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।